अबेकस का अविष्कार लगभग 5000 वर्ष पहले चीन द्वारा किया गया था। यह तारों का एक फ्रेम होता था। इन तारों में गोलियां पिरोयी होती थी, इन्हीं गोलियों को ऊपर नीचे कर गणना की जाती थी। यह मशीन अंको को जोड़ने, घटाने, गुणा करने तथा भाग देने के काम आती थी।