कंप्यूटर की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं :
  1. गति : कंप्यूटर बहुत ही तीव्र गति से कार्य करते हैं।
  2. परिश्रमी : कंप्यूटर अत्यंत परिश्रमी होते हैं, ये लगातार बिना थके कार्य कर सकते हैं।
  3. अचूकता : कंप्यूटर सदैव अचूक होते हैं, ये कोई भी गलती नहीं करते। अगर कोई गलती होती हैं तो वह हमारे द्वारा दिए गए गलत निर्देशों के कारण होती हैं।
  4. बहुमुखी : कंप्यूटर बहुमुखी होते है, ये अनेक प्रकार के कार्यो को बड़ी आसानी से कर सकते है। जैसे : दस्तावेज तैयार करना, गेम खेलना, गाने सुनना आदि।
  5. स्टोरेज : कंप्यूटर के अंदर मेमोरी होती हैं, जिसमें हम सूचनाओं को भविष्य में प्रयोग के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।