पेंट मेन्यू बार में 2 विकल्प होते है : 
1. Home
2. View

Home में निम्नलिखित विकल्प होते हैं :

1. Clipboard : इसमें Cut, Copy, Paste के विकल्प होते है।
2. Image : इसमें Select, Crop, Resize, Rotate आदि विकल्प होते हैं। 
3. Tools : इसमें Pencil, Fill Color, Text, Eraser, Color Picker, Magnifier नामक टूल होते हैं।
4. Brushes : इसमें विभिन्न प्रकार के Brushes होते हैं, जिन्हें हम अपनी इच्छानुसार उपयोग में ला सकते हैं।
5. Shapes : इसमें विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ उपलब्ध होती हैं, जैसे आयताकार, सितारें, त्रिभुज आदि।
6. Size : इसका उपयोग पेंसिल, ब्रश आदि के आकार को कम या ज्यादा करने के लिए किया जाता हैं।
7. Colors : इसमें रंगपट्टिका उपलब्ध होती हैं, जिसमें से हम रंगों को अपनी इच्छानुसार प्रयोग में ला सकते हैं।



View में निम्नलिखित विकल्प होते हैं :

1. Zoom : इसमें Zoom In और Zoom Out के विकल्प होते हैं। जिसका उपयोग पिक्चर को छोटे या बड़े रूप में देखने के लिए किया जाता हैं।
2. Show or Hide : इसमें Rulers, Gridlines, Status bar के विकल्प होते हैं कि इन्हें विंडों में दिखाना हैं या नहीं।
3. Display : इसमें Full Screen व Thumbnail विकल्प होते हैं।