द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर्स की मुख्य विशेषताएं :

1) द्वितीय पीढ़ी के कंप्यूटर में वैक्यूम ट्यूब की जगह ट्रांजिस्टर का प्रयोग किया जाने लगा था।
2) मशीन भाषा की जटिलताओं को दूर करने के लिए सरल एवं उच्च स्तरीय भाषाओं का विकास किया गय, जैसे - FORTRAN, COBOL आदि। 
3) पहली पीढ़ी की तुलना में कंप्यूटर का आकर छोटा हुआ।
4) पहली पीढ़ी की तुलना में बिजली की खपत कम हुई।
5) इन कंप्यूटर की गति पहली पीढ़ी के कंप्यूटर की तुलना में तेज थी।
6) इस पीढ़ी के कंप्यूटर IBM 1620, IBM 7094, CDC 1604, CDC 3600 आदि थे।