टाइटल बार  विंडो का सबसे ऊपरी भाग है। इस बार में बनाई गई फाईल के नाम को दिखाया जाता है, जब तक फाईल को सेव नही किया जाएगा, तब तक फाईल के नाम के स्थान पर “Untitled” लिखा होता है। 

टाइटल बार के दांये कोने में तीन बटन होते है:

1. मिनिमाईज बटन : इस पर क्लिक करने से प्रोग्राम Task bar में आ जाता है।
2. मैक्सिमाईज बटन : इस बटन का प्रयोग विंडो की लम्बाई व चौड़ाई को कम या ज्यादा करने के लिए किया जाता हैं।
3. क्लोज बटन : इस बटन का प्रयोग प्रोग्राम को बंद करने के लिए किया जाता हैं। 

टाइटल बार के बायें कोने में  Quick Access Toolbar होता हैं ।