उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटरों को 2 भागों में विभाजित किया गया हैं :

1) सामान्य उद्देशीय कंप्यूटर :
इस प्रकार के कंप्यूटरों का उपयोग प्रतिदिन के सामान्य कार्यों के लिए किया जाता है। जैसे दस्तावेज तैयार करना, प्रिंट निकालना, कार्यालय का रिकॉर्ड रखना आदि।


2) विशिष्ट उद्देशीय कंप्यूटर :
इस प्रकार के कंप्यूटरों का उपयोग कोई विशेष कार्य करने के लिए किया जाता हैं जैसे मौसम की भविष्यवाणी, अंतरिक्षयान, चिकित्सा आदि। ये कंप्यूटर सामान्य उद्देशीय कंप्यूटरों की तुलना में तेज होते हैं, लेकिन उनकी भाँति भिन्न प्रकार के कार्य नहीं कर सकते। ये कंप्यूटर वही कार्य करने में सक्षम होते हैं, जिस उद्देश्य के लिए इनका निर्माण किया जाता हैं।