आकार के आधार पर कंप्यूटरों को 4 भागों में विभाजित किया गया हैं :

1) माइक्रो कंप्यूटर :
माइक्रो कंप्यूटर आकार में सबसे छोटे होते हैं। इन्हें पर्सनल कंप्यूटर के रूप में भी जाना जाता हैं। इन कंप्यूटरों में माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता हैं और इन कंप्यूटरों पर एक समय में केवल एक ही व्यक्ति काम कर सकता हैं। जैसे डेस्कटॉप, लैपटॉप आदि। 




2) मिनी कंप्यूटर :
मिनी कंप्यूटर आकार में माइक्रो कंप्यूटर से बड़े होते हैं। इन कंप्यूटरों पर एक समय में 200 व्यक्ति तक काम कर सकते हैं। इन कंप्यूटरों को सर्वर के रूप में जाना जाता हैं, इन्हें छोटी संस्थाओं द्वारा उपयोग में लाया जाता हैं, जैसे होटलों में, हस्पतालों में आदि।




3) मैनफ्रेम कंप्यूटर :
मैनफ्रेम कंप्यूटर आकार में मिनी कंप्यूटर से बड़े होते हैं। इन कंप्यूटरों में कई प्रोसेसर लगे होते हैं, इनपर एक साथ हजारों व्यक्ति काम कर सकते हैं। इन कंप्यूटरों की स्टोरेज क्षमता अधिक व डाटा प्रोसेस स्पीड भी बहुत तेज होती हैं। इन्हें उच्च स्तर की विश्वसनीयता के लिए जाना जाता हैं। इनका उपयोग बड़ी संस्थाओं द्वारा किया जाता हैं। जैसे बैंकों में, रेलवे में आदि। 




4) सुपर कंप्यूटर :
सुपर कंप्यूटर सबसे बड़े और सबसे तेज होते हैं। इनमें कई प्रोसेसर लगे होते हैं, जो किसी एक समस्या को हल करने के लिए (Parallel Processing) एक साथ कार्य करते हैं। इनका उपयोग मौसम अनुमान, अंतरिक्ष यात्रा, वैज्ञानिक अनुसंधान आदि के लिए किया जाता हैं।

भारत का प्रथम सुपर कंप्यूटर परम - 8000 था, जिसे सीडैक द्वारा बनाया गया था।