पेंट में पेंसिल, फील विद कलर, टेक्स्ट, इरेजर, कलर पिकर व मेग्निफायर टूल्स होते हैं : 



1. Pencil : पेंसिल टूल का प्रयोग फ्री फॉर्म (मुक्त हाथ से) चित्र बनाने के लिए किया जाता हैं।

फ्री फॉर्म चित्र बनाने के लिए हम पेंसिल टूल सेलेक्ट कर माउस के लेफ्ट बटन को दबाकर खींचते हैं, जिस तरह हम माउस को खींचेगें उसी तरह की आकृति बन जाती हैं।

पेंसिल का रंग बदलने के लिए कलर - 1 पर क्लिक कर, रंगपट्टिका से इच्छा अनुसार रंग ले सकते हैं।

2. Fill With Color : फील विद कलर टूल का प्रयोग चित्र में रंग भरने के लिए किया जाता हैं। रंग भरते समय यह ध्यान देना होगा कि जिस आकृति में रंग भर रहे हैं उसकी बाउंड्री टूटी हुई न हो, अन्यथा रंग बाहर फैल जाता हैं। 

3. Text : टेक्स्ट टूल का प्रयोग चित्र में कीबोर्ड द्वारा कुछ लिखने के लिए किया जाता हैं।

टेक्स्ट को सेलेक्ट कर हम उसकी फॉर्मेटींग भी कर सकते हैं, जैसे टेक्स्ट का फॉण्ट बदलना, रंग बदलना, आकार बड़ा करना, अंडरलाइन करना आदि। 

4. Eraser : इरेजर टूल का प्रयोग चित्र के किसी भाग को मिटाने के लिए किया जाता हैं।

Ctrl के साथ + दबाकर इरेजर को बड़ा व Ctrl के साथ -  दबाकर इरेजर को छोटा किया जाता हैं। 

5. Color Picker : कलर पिकर का प्रयोग चित्र में पहले से मौजूद कलर को चुनने के लिए किया जाता हैं।

6. Magnifier : मेग्निफायर टूल का प्रयोग चित्र के किसी भाग को बड़े आकार में देखने के लिए किया जाता हैं। माउस के लेफ्ट बटन को दबाकर चित्र का आकार बड़ा व माउस के राइट बटन दबाकर आकार वापिस छोटा किया जाता हैं।