डॉक्यूमेंट फॉर्मेटिंग : इस ग्रुप का इस्तेमाल फाइल की फॉर्मेटिंग के लिए किया जाता हैं, इस ग्रुप में हमें निम्नलिखित विकल्प मिलते हैं :

Themes, Colors, Fonts, Paragraph Spacing, Effects, Set as Default



थीम्स : इस विकल्प से हमें विभिन्न थीम प्राप्त होते हैं, जिनमें फॉण्ट, फॉण्ट साइज, टाइटल कलर, हैडिंग कलर, लाइन स्पेसिंग आदि फॉर्मेटिंग पहले से मौजूद होती हैं। हम अपनी इच्छा अनुसार इनमें से कोई भी थीम अपने डॉक्यूमेंट में प्रयोग कर सकते हैं।




कलर्स : इस की सहायता से थीम में उपयोग होने वाले कलर को बदला जा सकता हैं।




फॉण्ट : इस की सहायता से थीम में उपयोग होने वाले फॉण्ट को बदला जा सकता हैं।



पैराग्राफ स्पेसिंग : इस की सहायता से पैराग्राफ में लाइनों के बीच में स्पेस को आवश्यकतानुसार कम या ज्यादा किया जा सकता हैं।




इफेक्ट्स : इसकी सहायता से विभिन्न प्रकार के टेक्स्ट इफेक्ट का उपयोग किया जा सकता हैं।


सेट एज डिफॉल्ट : इसकी सहायता से वर्तमान में उपयोग की जा रही थीम को डिफॉल्ट थीम बनाया जा सकता हैं।