https://ict-computer-education.blogspot.com/


Illustration को हिंदी में चित्रण कहा जाता हैं। इस ग्रुप में हमें निम्नलिखित विकल्प मिलते है :

  • Pictures
  • Online Pictures
  • Shapes
  • Smart Art
  • Chart
  • Screenshot


पिक्चर : इस टूल की सहायता से हम अपने कंप्यूटर में मौजूद पिक्चर को अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं और अपनी इच्छा अनुसार पिक्चर की फॉर्मेटिंग कर सकते हैं। 

ऑनलाइन पिक्चर : इस टूल की सहायता से हम पिक्चर को इंटरनेट की सहायता से ऑनलाइन खोज कर अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं।

शेप : इस टूल की सहायता से हम विभिन्न प्रकार की शेप को अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं, जैसे : लाइन, तीर, वर्ग, त्रिभुज, गोलाकार आदि। 

स्मार्ट आर्ट : इस टूल की सहायता से हम स्मार्ट आर्ट ग्राफिक्स जैसे लिस्ट चार्ट, साइकिल चार्ट, पिरामिड चार्ट आदि को अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं। ये गणित और विज्ञानं के सवाल तैयार करने में मदद करते हैं। हम जटिल आंकड़ों को ग्राफिक्स की सहायता से देख अच्छे से समझ पाते हैं। 

चार्ट : इस टूल की सहायता से हम चार्ट को अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं, इसमें हमे विभिन्न प्रकार के टेम्पलेट मिलेंगे जिनमे हम अपने आंकड़ों को भर कर चार्ट तैयार कर सकते हैं, जैसे लाइन चार्ट, पाई चार्ट आदि।


स्क्रीनशॉट : इस टूल की सहायता से हम कंप्यूटर में वर्तमान समय में खुली किसी भी विंडो का स्क्रीनशॉट ले अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ सकते हैं।