Computer Window Start Close Shutdown Restart Booting Warm Boot Cold Boot Desktop Icon My Computer Recycle Bin Task Bar Mose Pointer


प्रश्न 1 : कंप्यूटर को Start कैसे करते हैं?

उत्तर : कंप्यूटर शुरू करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. बिजली बोर्ड से स्विच ऑन करें।
  2. CPU से पावर बटन दबाएं, कंप्यूटर बूट होगा और स्टार्ट हो जायेगा।


प्रश्न 2 : कंप्यूटर को बंद कैसे करते हैं ?

उत्तर : कंप्यूटर बंद करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. टास्क बार से Start बटन / Windows आइकॉन पर क्लिक करें।
  2. Shut down पर क्लिक करें, कंप्यूटर बंद हो जायेगा।


प्रश्न 3 : कंप्यूटर को Restart कैसे करते हैं?

उत्तर : कंप्यूटर को रिस्टार्ट करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. टास्कबार से Start बटन / Windows के आइकन पर क्लिक करे।
  2. Shutdown बटन के आगे बने Arrow पर क्लिक करे।
  3. यहां आपको Restart का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें, कंप्यूटर रिस्टार्ट हो जायेगा।


प्रश्न 4 : Restart और Shutdown में क्या अंतर हैं?

उत्तर : "Restart" का अर्थ कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम को बंद करना और इसे तुरंत फिर से चालू करना है, जबकि "Shutdown" का अर्थ कंप्यूटर को पूरी तरह से बंद करना होता है।


प्रश्न 5 : बूटिंग प्रोसेस क्या होता है?

उत्तर : कंप्यूटर को ऑन करने के पश्चात इसके काम करने की स्थिति में आने तक होने वाली प्रोसेस को Booting Process कहते है।

जब हम कंप्यूटर का स्विच ऑन करते है तो POST की प्रक्रिया शुरू हो जाती हैं, Post का मतलब हैं Power on Self-Test, यह ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमे कंप्यूटर के हर भाग की जाँच की जाती है, जिसमे यह देखा जाता है की कंप्यूटर के सभी भाग सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। यदि कंप्यूटर हार्डवेयर में कहीं कमी होती है तब POST इसकी सुचना बीप या कंप्यूटर स्क्रीन में सन्देश के रूप में दिखाता है।

कंप्यूटर के सभी भागों की जाँच करने के बाद यह प्रोग्राम कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में ऑपरेटिंग सिस्टम की जाँच करता हैं और उसे  Main Memory में लोड करता है, इसे बूटिंग कहते हैं।


प्रश्न 6 : बूटिंग कितने प्रकार की होती हैं?

उत्तर : बूटिंग 2 प्रकार की होती है :

  1. कोल्ड बूटिंग (Cold Booting) : जब कंप्यूटर को पावर बटन दबाकर उसकी प्रारंभिक अवस्था से शुरू किया जाता है तो उसे कोल्ड बूट कहा जाता है।
  2. हॉट या वार्म बूटिंग (Hot Booting / Warm Booting) : पहले से ऑन कंप्यूटर को रिस्टार्ट करने को वार्म बुटिंग कहते हैं।

हॉट / वार्म बूटिंग शॉर्टकट : Alt + Ctrl + Del


प्रश्न 7 : डेस्कटॉप किसे कहते हैं?

उत्तर : बूटिग के पश्चात जो स्क्रीन सबसे पहले प्राप्त होती हैं, उसे डेस्कटॉप कहते हैं। डेस्कटॉप पर हमें कुछ आइकन्स, माउस प्वाइंटर, स्टार्ट बटन,  टास्क बार आदि प्राप्त होते हैं।


प्रश्न 8 : कंप्यूटर को Refresh कैसे करते हैं?

उत्तर : कंप्यूटर को रिफ्रेश करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. डेस्कटॉप स्क्रीन पर माउस से Right-Click करे।
  2. Refresh के विकल्प पर क्लिक करे।

शॉर्टकट : कीबोर्ड में F5 बटन को दबाए।


प्रश्न 9 : आइकन के बारे में बताओ?

उत्तर : आइकन छोटे छोटे चित्र होते हैं जो किसी फाइल, फोल्डर या एप्लीकेशन को दर्शाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

जैसे : My Computer, Recycle Bin, Google Chrome, Paint आदि।


प्रश्न 10 : फाइल व फोल्डर के बारे में बताओ ?

उत्तर : File : कंप्यूटर में स्टोर की जाने वाली जानकारी जैसे टेक्स्ट, ऑडियो, वीडियो आदि फाइल कहलाती हैं। फाइल को एक यूनिक नाम से सेव किया जाता हैं। फाइल के नाम को दो भागों में विभाजित किया जाता हैा पहला भाग फाइल के नाम को प्रदर्शित करता है तथा दूसरा भाग एक्‍स्‍टेंशन को प्रदर्शित करता है, जो बताता हैं कि यह किस प्रकार की प्रोगाम फाइल है।

Folder : फोल्डर एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज यूनिट हैं, जहां पर हम फाइल व फोल्डर्स को व्यवस्थित रूप से स्टोर कर सकते हैं।


प्रश्न 11 : फाइल / फोल्डर को ओपन कैसे करते हैं?

उत्तर : फाइल / फोल्डर को ओपन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. फाइल / फोल्डर को ओपन करने के लिए माउस प्वाइंटर को फाइल / फोल्डर आइकन पर लेकर जाए।
  2. अब माउस के Left बटन से Double-Click करे या कीबोर्ड से Enter बटन को दबाएं।


प्रश्न 12 : My Computer के बारे में बताओ?

उत्तर : My Computer एक सिस्टम फोल्डर हैं, जिसमे हम सभी ड्राइव को देख सकते हैं एवं उनके साथ कार्य कर सकते हैं। जैसे : C Drive, D Drive, External Drive इत्यादि।

कुछ विंडो में इसका नाम “This PC” है। हालाँकि इसके काम करने के तरीके में कोई परिवर्तन नहीं हैं।


प्रश्न 13 : Recycle Bin के बारे में बताओ?

उत्तर : Recycle Bin वह स्थान हैं, जहाँ डिलीट किए गए डेटा को अस्थायी रूप से सुरक्षित रखा जाता हैं। जिसे आवश्यकता पड़ने पर वापिस रिस्टोर भी किया जा सकता हैं।


प्रश्न 14 : टास्कबार के बारे में बताओ?

उत्तर : डेस्कटॉप पर सबसे नीचे एक पतली पट्टी होती है जिसके बाएं तरफ Start Button और दाहिने तरफ कुछ आइकन होते हैं, जैसे : डेट एंड टाइम, वॉल्यूम, नेटवर्क आदि। इस पट्टी को टास्कबार कहा जाता हैं।

जब हम कंप्यूटर में कोई प्रोग्राम खोलते हैं तो वह प्रोग्राम टास्कबार में दिखाई देता है, हम एक समय पर कई सॉफ्टवेयर ओपन कर सकते हैं, और जितने भी सॉफ्टवेयर ओपन करेंगे वे सभी टास्कबार में दिखाई देंगे।